ज़रा हटकेदुर्घटनादेश - विदेश

महाराष्ट्र प्लेन क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Maharashtra:-महाराष्ट्र से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान मुंबई से बारामती आ रहा था और लैंडिंग के दौरान तकनीकी कारणों से संतुलन बिगड़ने के बाद रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अजित पवार आज जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया।

घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में विमान के मलबे और आग के निशान दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट के आसपास जमा हो गए।

इस हादसे से राज्य की राजनीति और पूरे देश में शोक की लहर है। कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles