उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नैनीताल पुलिस लाइन पहुंचे एडीजी प्रशासन, जवानों से किया संवाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), उत्तराखंड श्री एपी अंशुमन ने शनिवार को पुलिस लाइन नैनीताल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

भ्रमण के दौरान एडीजी प्रशासन ने नैनीताल पुलिस की विभिन्न शाखाओं में तैनात प्रभारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यों व कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में खुले पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में तैनात पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया।

सम्मेलन में एडीजी ने पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस बल के आधुनिकीकरण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कर्मचारियों से सुझाव भी मांगे।

इसके उपरांत श्री अंशुमन ने पुलिस लाइन की मैस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मैस प्रभारी और उनकी टीम की ओर से तैयार की जा रही भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए उन्होंने पूरी टीम की सराहना की। इस दौरान उन्होंने मैस टीम को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री हरकेश सिंह सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles