उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-विधायक निधि से हीरानगर में विकास कार्यों की शुरुआत, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या-17, हीरानगर स्थित संजय कॉलोनी एवं सतीश कॉलोनी में रविवार को क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत 33.95 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित जनहितकारी विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में वार्ड-17 के पार्षद शैलेन्द्र दानू सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

लोकार्पण अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अपने संबोधन में विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी माताजी के आदर्शों और सेवा भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि वे उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना अपना कर्तव्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के सर्वांगीण, संतुलित और सतत विकास के लिए वे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

विधायक सुमित हृदयेश ने आश्वासन दिया कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, विमला सांगुरी, पार्षद शैलेन्द्र सिंह दानू, ललित परगाई, चंदन सिंह राणा, दीपक आर्य, कृष्णानंद जोशी, अंकित जोशी, मंजू दानू, हिमांशु जोशी, आस्था लटवाल, मुकेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, महेश अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल एवं क्षितिज अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्य जारी रहने की अपेक्षा जताई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles