उत्तराखण्डभवाली

Bhawali:-विधायक सरिता आर्य ने किया भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली- विधायक सरिता आर्य ने शुक्रवार को भवाली नगर पालिका चुनाव के लिए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव में भाजपा की जीत के लिए काम करें। मुख्य बाजार स्थित चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर विधायक सरिता आर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी की जीत के लिए घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि प्रकाश आर्य एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले बेहद सरल व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि आज लोग भाजपा के साथ आना चाहते हैं। चेयरमैन प्रत्याशी प्रकाश चंद्र आर्य ने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं ने उन पर जो भरोसा और विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में काम करना है, कहा कि यह चुनाव प्रकाश चंद्र आर्य का नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं का है।  इस अवसर पर जिला सह प्रभारी विवेक सक्सैना, मंडल प्रभारी सचिन साह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष पंकज अदवेती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंबा दत्त आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य, जुगल मठपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश गुरुरानी, ​​धीरज पढ़लनी, लवेंद्र क्वीरा, नंद किशोर पांडे, हिमांशु बिष्ट, वैभव आनंद, भवान सिंह बिष्ट, सचिन गुप्ता, नीरज रावत, हिमांशु रावत, कन्नू बोनाल, मोहम्मद जावेद, सुनील कुमार, सतीश  कुमार, दिनेश सुयाल, ललित उप्रेती, हरीश आर्य, आयुष कुमार मन्नी जोशी, अमन मलिक, उमा पढ़लनी, पदमा आर्य, प्रगति जैन, भगवती सुयाल, मीना बिष्ट, वर्षा आर्य, उमा आर्य, विद्या पढ़लनी, जेनु मेहरा, रेशमा जावेद, तनुजा बगडवाल, सुधा आर्य, संचालन महासचिव पवन भाकुनी और मुकेश पलड़िया ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles