उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

नैनीताल में न्याय की डिजिटल उड़ान: ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad

एआई तकनीक से लैस डिजिटल लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं को मिलेगा त्वरित विधिक सहयोग

नैनीताल – नैनीताल में न्यायिक कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला बार एसोसिएशन में गुरुवार को अत्याधुनिक डिजिटल ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय से प्रतिदिन जारी होने वाले आदेशों और निर्णयों की त्वरित जानकारी अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अधिवक्ता नवीनतम फैसलों और विधिक तथ्यों तक तुरंत पहुंच सकेंगे, जिससे न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध बनेगी।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने इस पहल को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि ई-लाइब्रेरी में उच्चतम न्यायालय और देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से संबंधित 27 लाख से अधिक प्रकरणों का व्यापक डाटाबेस उपलब्ध कराया गया है। इससे अधिवक्ताओं को शोध कार्य में बड़ी सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने जानकारी दी कि डिजिटल ई-लाइब्रेरी अत्याधुनिक एआई फीचर से सुसज्जित है। इसमें सिविल, क्रिमिनल, सर्विस, ट्रिब्यूनल और एन.आई. एक्ट से जुड़े मामलों में प्रश्न पूछने पर त्वरित और सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही याचिकाओं एवं प्रार्थना पत्रों की ड्राफ्टिंग में भी यह प्रणाली उपयोगी सिद्ध होगी।

नई व्यवस्था को नैनीताल की न्यायिक प्रणाली में तकनीकी बदलाव की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिवक्ताओं ने इसे डिजिटल युग की ओर अग्रसर एक दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि इससे न्याय व्यवस्था अधिक सुलभ, सरल और प्रभावशाली बनेगी।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता मान सिंह बिष्ट, हरिशंकर कंसल, मनीष मोहन जोशी, राजेश चंदोला, सुशील शर्मा, पंकज बिष्ट, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, बलवंत सिंह थलाल, हरीश भट्ट, प्रदीप परगाई, चंद्रेश ममगई, भरत भट्ट, ओंकार गोस्वामी, संजय सुयाल, अर्चित गुप्ता, संजय सिंह बिष्ट, भानु प्रताप मौनी, गंगा सिंह बोरा, शारीक अली, नीरज गोस्वामी, मो. बिलाल, गौरव कुमार,

अनिल बिष्ट, नीलेश भट्ट, गौरव भट्ट, चंद्रकांत बहुगुणा, उमेश कांडपाल, शिवांशु जोशी, निखिल बिष्ट, कमल चिलवाल, सुभाष जोशी, प्रदीप प्रसाद, तारा आर्या, दीपक दत्त, मोहन नाथ गोस्वामी, जयंत नैनवाल, मुन्नी आर्या, सरिता बिष्ट, किरन आर्या, आरती कामिनी गंगवार, जया आर्या, भावना जंतवाल, मीनाक्षी, तानुप्रिया जोशी, दिव्या तथा बार क्लर्क आनंद चंद्रा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles