उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की सख्त रणनीति का असर, “ऑपरेशन प्रहार” में अपराधियों पर नकेल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक व आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक सघन अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 03 अप्रैल 2026 को चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों को सक्रिय करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग और कार्रवाई सुनिश्चित की गई। अभियान के सफल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

अभियान के दौरान वांछित अपराधियों, वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की गई। इसके अलावा रैश ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट वाहनों, अवैध शराब व हथियारों के खिलाफ भी सख्त अभियान चलाया गया।

पुलिस कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण:

जनपद के कुल 52 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

बार, होटल व रेस्टोरेंट के 45 स्थानों का निरीक्षण किया गया।

बॉर्डर एवं बैरियर पर 65 स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।

84 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 8 चालान किए गए तथा 2 वाहन सीज किए गए।

पुलिस एक्ट के तहत 24 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles