उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-इलाज के दौरान महिला की मौत के मामला मे नईम पहलवान गिरफ्ता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, टाउन धानमिल निवासी राम चन्द्र ने 4 अक्टूबर 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 3 अक्टूबर को गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड निवासी नईम उर्फ नईम पहलवान उनकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा का इलाज कर रहा था। इलाज के दौरान मीनाक्षी की मृत्यु हो गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 338/2026 दर्ज करते हुए धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी और तलाश करते हुए आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, चौकी प्रभारी हीरानगर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित गोस्वामी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles