उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-खनन कारोबार से जुड़े परिवारों को राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम हुए वाहन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – गौला और नंधौर नदियों में खनन कार्य से जुड़े वाहन स्वामियों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर खनन समिति की प्रक्रिया के तहत गौला नदी में पंजीकृत 431 और नंधौर नदी के 50 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन कर दिया गया है। इस तरह कुल 481 वाहनों के स्वामित्व में बदलाव की कार्रवाई पूरी की गई है।

जिला प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई से लंबे समय से स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे वाहन स्वामियों को राहत मिली है। इसके साथ ही ऐसे वाहन स्वामी, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके आश्रितों के नाम पर भी वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है। इससे संबंधित परिवारों को भी बड़ी सुविधा मिली है।

खनन कारोबारियों और आश्रितों को मिली राहत

प्रशासन की इस पहल से खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों को अपने वाहनों के दस्तावेजों में स्वामित्व संबंधी बदलाव कराने में सुविधा मिली है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित वाहन स्वामी नियमानुसार अपने वाहनों का संचालन कर सकेंगे।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य खनन कारोबार से जुड़े लोगों की समस्याओं का समाधान करना और मृतक वाहन स्वामियों के परिवारों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराना है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles