उत्तराखण्डकालढूंगीक्राइम

ऑपरेशन प्रहार: कालाढूंगी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, 20 लीटर कच्ची शराब व 75 पाउच के साथ दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी – जनपद नैनीताल में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 75 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

रविवार को बाजपुर-कालाढूंगी मार्ग पर नए गांव के आगे तथा छोराजाली मार्ग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बलकार सिंह (40 वर्ष), निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं अमरजीत सिंह (20 वर्ष), निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को 75 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ दबोच लिया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, अपर उपनिरीक्षक तनवीर आलम, अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह, कांस्टेबल मनोज द्विवेदी, किशन नाथ, अमनदीप सिंह एवं स्वरूप सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles