उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:- वायरल वीडियो ने खोली गुंडागर्दी की पोल, SSP के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने 15 युवकों पर कसा शिकंजा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – जन्माष्टमी पर्व की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों में सवार होकर डंडे लहराते हुए आमजन में भय और अराजकता का माहौल पैदा करने वाले युवकों के वायरल वीडियो का नैनीताल पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे कुल 15 युवकों को चिन्हित किया। इनमें 8 बालिग और 7 नाबालिग शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त वाहनों को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने ASP/CO हल्द्वानी अमित सैनी को वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और वाहनों की पहचान कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काठगोदाम दिलीप कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में प्रयुक्त वाहनों का पता लगाया और युवकों की पहचान कर उन्हें थाने लाया।

पुलिस के अनुसार चिन्हित 8 बालिग युवकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। साथ ही वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई की जद में दीप गोगोई, पारस सिंह, करन कुमार, हरि किशोर, कृष्णा सिंह, नितिन, मुकेश शर्मा और कमलेश सम्मल शामिल हैं।

वहीं, 7 नाबालिग युवकों के परिजनों को थाने बुलाकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस अधिनियम के तहत नाबालिगों के परिजनों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया है। पुलिस ने सभी युवकों और उनके परिजनों को भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी है।

SSP का दो टूक संदेश

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता, सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल पैदा करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles