उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत छापेमारी, 8 चालान, 9100 रुपये जुर्माना वसूला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – प्रशासन, नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार शाम हल्द्वानी बस अड्डे के आसपास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने खाद्य पदार्थों के मानक की जांच, साफ-सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखने, लाइसेंस और पंजीकरण की जांच करने और अवैध खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक एक्सपायर आइटम, एक दुकान गंदी, दो बिना लाइसेंस वाले रेस्टोरेंट और दो को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सुधार नोटिस जारी कर मामला न्यायालय भेज दिया। वहीं, नगर निगम की ओर से कुल 8 चालान किए गए, जिनसे 9100 रुपये की धनराशि वसूल की गई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा व नगर निगम के एसएनए गणेश भट्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles