उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-वारंटियों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो को दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना बनभूलपुरा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया।

पुलिस ने मंगल सिंह पुत्र ओम प्रकाश, निवासी वार्ड नंबर 14, जवाहर नगर, नैनीताल को पोक्सो एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं के मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। वहीं जीशान खान पुत्र सलीम खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी रजा मस्जिद के पास, दरऊ, किच्छा, ऊधम सिंह नगर को गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल इंदर सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद अतहर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles