उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी में तहसील के अंदर चला फर्जीवाड़ा — आयुक्त रावत ने मारा छापा, कई दस्तावेज़ बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने एक अरायज़ नवीस सेंटर पर छापेमारी कर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने के मामले का खुलासा किया। यह कार्रवाई उस शिकायत के आधार पर की गई जो जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रईस अहमद नामक व्यक्ति, जो मूल रूप से बरेली निवासी है और हल्द्वानी में रह रहा है, ने किसी अन्य व्यक्ति के दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर फर्जी स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाया था।

जांच में पाया गया कि तहसील में कार्यरत अरायज़ नवीस फैजान मकरानी ने एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करते हुए ओटीपी प्राप्त किया और उसके नाम से दो फर्जी स्थायी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर दिए।

छापेमारी के दौरान संबंधित सेंटर से कई लोगों के पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड सहित निजी दस्तावेज़ बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के दस्तावेज़ों का निजी कब्ज़े में होना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है।

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि यह कृत्य गंभीर अपराध और फोर्जरी (जालसाजी) की श्रेणी में आता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

तहसील प्रशासन को मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि इस तरह के अन्य कितने मामलों में फर्जी दस्तावेज़ जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles