उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-बनभूलपुरा पुलिस ने 14.75 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल पुलिस का नशा कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, नैनीताल पुलिस लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था एवं गश्त के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गुरुवार को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान शाहरुख उर्फ चेटा मलिक पुत्र अमीर अहमद निवासी निकट साबरी मस्जिद, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 27 वर्ष को बड़ी रोड, इन्द्रानगर रोड स्थित दुर्गा मंदिर से करीब 30 मीटर आगे, बाबू की गली के पास से 14.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर FIR संख्या 130/25, धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles