उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

वीकेंड पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संभावित बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। कैंची धाम, नैनीताल और भवाली क्षेत्र में प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील यातायात पॉइंटों पर पुलिस बल तैनात कर यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सक्रिय हैं। सभी राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में प्रमुख स्थानों पर यातायात की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है, ताकि वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

एसपी क्राइम एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद, एसपी संचार रेवाधर मठपाल और सीओ नैनीताल अंजना नेगी मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा शटल व्यवस्था और स्टीकर व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है।

पुलिस की टीमें प्रमुख चौराहों, यातायात पॉइंटों और संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैदी से तैनात हैं। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

नैनीताल पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए वीकेंड के दौरान संबंधित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles