उत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

Haldwani:-भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने दमुवाढुंगा से शुरू किया धुआंधार प्रचार अभियान

Ad

हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या 36 जवाहर ज्योति प्रथम के अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उन्होंने दमुवाढुंगा क्षेत्र में निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया के साथ जनसंपर्क कर भाजपा का समर्थन जुटाने का आह्वान किया।

नुक्कड़ सभाओं में उपलब्धियां गिनाईं

दमुवाढुंगा में आयोजित नुक्कड़ सभा में गजराज सिंह बिष्ट ने निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि 14,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 264 लाख रुपये की लागत से बने हल्द्वानी के सबसे बड़े पार्क का लाभ आज क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों को मिल रहा है। उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर की आदमकद मूर्ति की स्थापना को क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान बताया।

चुनावी रणनीति पर चर्चा

गजराज सिंह बिष्ट ने दमुवाढुंगा में जनसंपर्क अभियान के बाद कुमाऊं संभाग कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें प्रचार अभियान को तेज करने की रणनीति बनाई गई।

विपक्ष पर तीखे प्रहार

वार्ड संख्या 8 जगदंबा नगर, वार्ड संख्या 46 गैर वैशाली, और वार्ड संख्या 41 भगवानपुर में नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क के दौरान गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार रणनीति के तहत चुनाव से हटकर कांग्रेस को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बनभूलपुरा क्षेत्र के उपद्रवियों के सहारे चुनाव जीतने का सपना देख रही है, लेकिन हल्द्वानी की जनता इसे कभी पूरा नहीं होने देगी।

धार्मिक आस्था का प्रदर्शन

गजराज सिंह बिष्ट ने अपनी धार्मिक आस्था पर जोर देते हुए कहा कि वह सनातनी हैं और हर दिन की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना से करते हैं। उन्होंने इसे अपनी चुनावी ऊर्जा का स्रोत बताते हुए कहा कि यह क्रम विजयी चुनाव परिणाम तक जारी रहेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार समर्थन

गजराज सिंह बिष्ट के प्रचार अभियान में निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, भुवन जोशी, नवीन भट्ट, संजय दुमका, रेनू अधिकारी, रोहित पांडे, दिनेश आर्या, रत्नेश शाह, बॉबी आर्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

चुनावी माहौल गरमाया

भाजपा के धुआंधार प्रचार अभियान ने हल्द्वानी नगर निगम चुनाव का माहौल और गर्म कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ता कमल खिलाने के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं, जबकि गजराज सिंह बिष्ट ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles