उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

Rudrapur:-श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रूद्रपुर – श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बिन्दुखेड़ा में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर कीर्तन के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल बिन्दुखेड़ा पहुंचे और कीर्तन का स्वागत किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ठुकराल को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके सिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज में भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा दिया जा सकता है। नगर कीर्तन में काबल सिंह, जोगेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, गुरचरन सिंह, विरेन्द्र सिंह, सुबेग सिंह, गुरबाज सिंह, महेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, आनन्द शर्मा, केरू मण्डल, विकास बंसल, शिव कुमार शिब्बू, सुरजीत सिंह शामिल थे। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को हर्षाेल्लास के साथ मनाया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles