उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-नैनीताल में गैंग पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हुआ केस

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कड़ा रुख अपनाते हुए गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 16 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह कार्रवाई उस समय की घटना के लिए की गई जब चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक ने प्रतिद्वंदी पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। पुलिस ने पहले ही इस मामले में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अपराधियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए अब कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गैंग लंबे समय से फायरिंग, तलवारबाजी, चाकूबाजी, लूटपाट और जनता में भय पैदा करने जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय था। गैंग के सदस्य उधम सिंह नगर, रामनगर और हल्द्वानी समेत विभिन्न क्षेत्रों में आतंक फैलाते रहे हैं।

गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू, गुरजीत सिंह उर्फ पारस, प्रदीप सिंह उर्फ सोकर समेत कई अपराधियों पर पहले से ही हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूटपाट और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।

एसएसपी मीणा ने साफ संदेश दिया है कि जिले में गुंडागर्दी और अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था और जनहित सुरक्षित रह सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles