उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:- कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने जनता से शहर की समस्याओं के बारे में पूछा, किया जनसम्पर्क अभियान

Ad

हल्द्वानी – कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने जनता से शहर की समस्याओं के बारे में पूछा, वही हल्द्वानी शहर की जानता से ललित जोशी ने जनसंपर्क कार्यक्रम किया। और समस्याओं को जाना,अपने हक में वोट करने का जानता से अग्रह किया। वहीं जानकारी देते हुए ललित जोशी ने बताया कि आज मुख्य बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों से मिलने का अवसर मिला। उनसे बातचीत करते हुए पता चला कि वर्तमान में अतिक्रमण व अन्य समस्याओं के नाम पर कई व्यापारी अनावश्यक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दुकानें तोड़ने व उत्पीड़न की घटनाओं से वे मानसिक व आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। यह अत्यंत दुखद व सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य है। हमारा मानना ​​है कि हल्द्वानी का प्रत्येक व्यापारी व प्रत्येक नागरिक सुरक्षित व प्रगतिशील माहौल में अपना काम कर सकता है। व्यापारियों के अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं। आगामी नगर निगम चुनाव में सही नेतृत्व व सही दिशा देने के लिए सभी व्यापारियों व नागरिकों का सहयोग बहुत जरूरी है। विधायक श्री सुमित हृदयेश जी, महानगर अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट जी, हरीश मेहता जी, एन.बी. गुणवंत जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा जी, जगमोहन बगड्वाल जी, जसविंदर सिंह भसीन जी, दीपक शाह जी, कैलाश शाह जी, केदार पलड़िया जी, दलजीत सिंह डाली जी, प्रकाश पाटनी जी, गुरप्रीत सिंह प्रिंस जी, मयंक भट्ट जी, सुशील डुंगरकोटी जी, जीवन सिंह कार्की जी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles