उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

सीएम धामी के जमरानी बांध निरीक्षण के दौरान जंगल में लगी आग, प्रशासन में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – जमरानी बांध परियोजना के ऊपर स्थित पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में उस समय अचानक आग लग गई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जमरानी बांध परियोजना के स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनता को संबोधित कर रहे थे। जंगल में आग की लपटें उठती देख कार्यक्रम स्थल पर मौजूद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

आग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग और वन विभाग समेत संबंधित विभाग तत्काल हरकत में आ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम को आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर रवाना किया गया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के प्रयास तेजी से किए गए ताकि आग आसपास के क्षेत्रों में न फैल सके। राहत और बचाव कार्य के दौरान पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि की घटनाओं को लेकर सरकार की गंभीरता दोहराई। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग पहाड़ी क्षेत्रों के लिए एक बड़ी चुनौती है, लेकिन राज्य सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें और किसी भी आग की घटना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles