हल्द्वानी

हल्द्वानी:- कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान सहित दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर निगम हल्द्वानी के रिटायर्ड पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान सहित दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने की बात कही।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह बिष्ट और गणेश गोदियाल सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का संकेत है कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। आने वाले चुनावों में इसका लाभ पार्टी को जरूर मिलेगा।

वहीं नवप्रवेशी सदस्यों ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles