उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-अज्ञात कारणों के चलते ब्यापारी ने गौला बैराज से कूदकर कर ली आत्महत्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – शहर के महावीरगंज निवासी एक व्यापारी ने गौला बैराज से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मदन अग्रवाल (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो धार्मिक पुस्तकों की दुकान चलाते थे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के करीब 4 बजे मदन अग्रवाल काठगोदाम स्थित गौला बैराज पहुंचे और वहां से छलांग लगा दी। बैराज पर मौजूद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पानी में किसी के गिरने की आहट सुनकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि गुरुवार को व्यापारी का शव नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह पुनः तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें उनका शव बैराज के गेट नंबर एक के पास बरामद हुआ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही परिजनों की ओर से किसी प्रकार की आशंका जताई गई है। पुलिस व्यापारी के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। मदन अग्रवाल की मौत की खबर फैलते ही व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय व्यापारियों और जानने वालों ने घटना को बेहद दुखद बताया है और उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles