उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-विदेशों तक पहुंची कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के चुनाव प्रचार की गूंज

Ad

हल्द्वानी – नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी की लोकप्रियता अब देश की सीमाओं को पार कर विदेशों तक पहुंच गई है। जन आंदोलनों से उभरे और 32 साल के राजनीतिक सफर में अपनी सरलता और सशक्त छवि बनाने वाले ललित जोशी को न केवल हल्द्वानी बल्कि विदेशों में भी भारतीय समुदाय का समर्थन मिल रहा है।

लंदन, हिटचिन और साउथ हॉल में बसे प्रवासी भारतीयों ने ललित जोशी के समर्थन में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने सेंट्रल लंदन और लंदन ब्रिज जैसे प्रमुख स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया। उन्होंने हल्द्वानी में रहने वाले अपने परिजनों और रिश्तेदारों से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के पक्ष में वोट की अपील की है। उनके रिश्तेदारों ने भी जोश और उत्साह से साथ ललित जोशी को समर्थन दिया।

प्रवासी भारतीय डॉ. केसी पांडे, संतोष उप्रेती, मधु शुक्ला, अर्पित वालिया, शिवानी शाह, हेम पांडे, सुनीता चंद, ममता पांडे और उदिताशु उप्रेती जैसे प्रवासी भारतीयों के एक समूह ने बताया कि अब तक 120 से अधिक परिवार ललित जोशी के पक्ष में वोट देने करने का फैसला कर चुके हैं। यह कारवा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह समूह साप्ताहिक अवकाश के दौरान प्रचार अभियान को और तेज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी मेयर पद के लिए ललित जोशी जैसा व्यक्ति सबसे उपयुक्त है।

ललित जोशी का यह चुनावी सफर हल्द्वानी की सीमा को पार करते हुए अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय समुदाय का यह समर्थन उनकी बढ़ती लोकप्रियता और उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास को दर्शाता है। ललित जोशी का कहना है कि यह समर्थन उनके लिए प्रेरणा है और वह इसे हल्द्वानी के विकास के लिए उपयोग करेंगे। फिलहाल कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

Ad Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles