उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-महिला नर्स की आत्महत्या मामले में आया नया मोड़ रिश्तेदार ही निकला आत्महत्या की वजह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – हल्द्वानी में तैनात नर्स आत्महत्या को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए इस आत्महत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है, आत्महत्या से जुड़े इस मामले पुलिस ने खुलासा करते हुए बहुत से संगीन राजों पे से पर्दा उठाया है बताते चलें कि करीब दो हफ्ते पहले एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी, इस मामले को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रलहाद नारायण मीणा ने गंभीरता से लेते जांच के निर्देश दिए थे, जांच पड़ताल के दौरान मालूम हुआ कि मृतक को मानसिक तौर से प्रभावित करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका ही एक दूर का रिश्तेदार हैं जो महिला को पिछले कई सालों से उसके संपर्क में था, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाली और मोबाइल डाटा की फोरेंसिक जांच पड़ताल कराई व साक्ष्य के मुताबिक पाया कि आरोपी मोहम्मद हारुन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रहने वाला महिला से विवाह करने का दबाव बना रहा था इस दौरान आरोपी ने महिला से रुपए को मांग की और उसके साथ निर्ममता से मारपीट की करने की बात सामने आई शादी के बाद आरोपी ने महिला को मानसिक प्रताड़ना सामने आई महिला ने तंग आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गहन तफ्तीश के बाद पुलिस ने 11 म ई को आरोपी मोहम्मद हारुन को शिकंजे में ले लिया और उसे अदालत में पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया,यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर की अगुवाई में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने की है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles