Haldwani:-लूटा मोबाइल, खाली किया डिजिटल वॉलेट – CCTV की मदद से पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी


हल्द्वानी – मंगलपड़ाव क्षेत्र में मोबाइल लूट और डिजिटल भुगतान के माध्यम से पैसे निकालने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को हरेंद्र सिंह पुत्र नकौल सिंह, निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू (जनपद नैनीताल) ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 9 मार्च 2026 को अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया था। इसके बाद उसी मोबाइल से गूगल पे के जरिए करीब 42 हजार रुपये निकाल लिए गए।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच उपनिरीक्षक कुआशा शर्मा को सौंपी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा सुरागरसी-पतारसी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद 14 मार्च 2026 को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन और 26 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
अरुण सोलंकी (19 वर्ष), निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)
सचिन सोलंकी (20 वर्ष), निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव मार्ग, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा
बरामदगी:
एक मोबाइल फोन (विवो कंपनी)
₹26,000 नकद
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेन्द्र मेहता, उपनिरीक्षक कुआशा शर्मा, हेड कांस्टेबल इसरार नवी और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।





