उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

विशेष कैम्पों के ज़रिये सरकार पहुँची जनता के द्वार, लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्प बने भरोसे का सेतु

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान को प्रदेशभर में जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। सरकार की सुदृढ़ कार्ययोजना और प्रशासनिक सक्रियता के चलते आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित हो रही है।

इसी क्रम में आज यानी बुधवार को आयोजित किए गए 10 विशेष कैम्पों में कुल 12,510 लोगों ने सहभागिता की, जो राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों में जनता के विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। वहीं अब तक राज्यभर में कुल 484 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 3,89,868 नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। इसी सोच के साथ प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाने की नीति पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है। ये विशेष कैम्प शासन और आमजन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहे हैं, जिससे त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवा वितरण सुनिश्चित हो पा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे इसी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास आने वाले समय में राज्य के समग्र और संतुलित विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles