हल्द्वानी

Haldwani:-ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के मोबाइल बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक झपटमार गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। गिरोह से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और करीब 2 लाख रुपये कीमत के 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 04 अप्रैल 2026 को जुबैर आलम पुत्र वजीर अहमद निवासी लाल मस्जिद के सामने, बनभूलपुरा ने तहरीर दी कि 03 अप्रैल की रात कैचीधाम से यात्री छोड़कर अपनी गाड़ी रेलवे स्टेशन हल्द्वानी पार्किंग में खड़ी करने के बाद जब वह पैदल घर जा रहे थे, तभी रेलवे स्टेशन तिराहे पर पीछे से काले रंग की KTM बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनके हाथ से Samsung Galaxy A-35 मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

इस मामले में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 53/2026, धारा 304 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले रोडवेज के पास भी मोबाइल छीनने की घटना हुई थी, जिसके संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 115/2026 दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जांच के दौरान पुलिस ने गीला पार्किंग के पास से आरोपी फैजान अली (19 वर्ष) निवासी गौला गेट, जवाहर नगर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दो विधि विवादित किशोरों को भी संरक्षण में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोन उन्होंने अलग-अलग स्थानों से झपटमारी कर छीने थे, जिनमें रोडवेज, केएमयू के पीछे पटरी, बेस अस्पताल के पीछे, प्रेम टॉकीज और राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र शामिल हैं।

बरामद सामान:

KTM Duke काली मोटरसाइकिल (UK04 AR 6839)

Samsung Galaxy A-35

Redmi

Oppo F31

Poco

OnePlus

Motorola

बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles