उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-बजट सत्र में जनसमस्याओं की आवाज बने विधायक सुमित हृदयेश, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

Ad

हल्द्वानी – विधानसभा के बजट सत्र में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाने पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश का सोमवार को उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा जनहित के मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाकर आम लोगों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना से जुड़ी समस्याएं, एलपीजी गैस की किल्लत, खिलाड़ियों की सुविधाएं और युवाओं के रोजगार जैसे अहम मुद्दों को जिस मजबूती के साथ उन्होंने सदन में रखा है, वह उनकी जनप्रतिनिधि के रूप में प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी की जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को सदन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड से जुड़े जनहित के मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और जनहित, विकास तथा आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का यह समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विधायक सुमित हृदयेश को शुभकामनाएं दीं और उनके जनहित के प्रयासों की सराहना की।

स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमन्त बगड़वाल, एन.बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, निर्मला जोशी, बिमला सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, रेनू तोमर, मंजू पांडे,

जगमोहन बगड़वाल, गिरीश पांडे, संजू पाना, महेशानंद, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, ज़ाकिर हुसैन, गोविंद बगड़वाल, विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, सतनाम सिंह, पार्षद शकील सलमानी, पार्षद विक्की त्रिपाठी, विनोद दानी, नेत्र जोशी, नवीन पांडे, योगेश जोशी, गिरीश तिवारी, जीत सिंह, भुवन तिवारी, संदीप भैसोड़ा, संजू उप्रेती, हिमांशु जोशी, दिवेश तिवारी,

हरभजन भुल्लर, हेम जोशी, बसंत जोशी, नितिन भट्ट, अमित रावत, इंजीनियर सुमित कुमार, संजय साह, मन्नू गोस्वामी, बबलू बिष्ट, लच्छू भाई, संदीप पांडे, महेंद्र कुमार, राकेश बेलवाल, प्रमोद बेकवाल, वीर बिष्ट, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र बिष्ट, जावेद वारसी, लाल सिंह पवार, संजय रावत, देवेंद्र नेगी, संजय जोशी, कमल बोरा, सुदर्शन परमार, विनोद जोशी, चरणजीत बिंद्रा, नीरज प्रभात गर्ग, कैलाश जोशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Ad Ad

Related Articles