उत्तराखण्ड

District Magistrate Vandana Singh Conducts Late-Night Inspection of Municipal Wards

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने देर रात नगर निगम वार्डों का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय समस्याओं पर फोकस

गुरुवार रात जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नगर निगम के वार्ड संख्या 50, 51, 52 और 53 का निरीक्षण किया। छोटी मुखानी, वसंत विहार, गणेश विहार, जेके पुरम, रूपनगर और जज फार्म में डीएम ने स्थानीय लोगों से समस्याओं की जानकारी ली।

अतिक्रमण और जलभराव पर कार्रवाई के निर्देश

स्थानीय लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण और कॉलोनियों में जलभराव की शिकायतें कीं। डीएम ने राजस्व, सिंचाई और नगर निगम के अधिकारियों को अतिक्रमण चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नालियों की सफाई और मरम्मत का आदेश

बसंत विहार में जिलाधिकारी ने नालियों में कचरा और अस्थिर स्लैप पाए। सिंचाई विभाग और नगर निगम को नालियों की सफाई और स्लैप सुधारने के निर्देश दिए गए।

गणेश विहार में पानी की समस्या का समाधान

गणेश विहार के निवासियों ने पेयजल की अनियमितता और जल संस्थान के लाइनमैन के व्यवहार की शिकायत की। डीएम ने लाइनमैन को बदलने और पानी की समस्या का तत्काल समाधान करने का आदेश

रूपनगर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश

रूपनगर में नालियों पर अतिक्रमण और केबल पाइप के कारण जलभराव की समस्या पर डीएम ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए।

जज फार्म में नहर की मरम्मत

जज फार्म में सिंचाई विभाग को नहर की सफाई और मरम्मत का निर्देश दिया गया। नगर निगम और राजस्व विभाग को मिलकर काम करने के लिए कहा गया।

समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों को समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याएं जल्द हल की जाएंगी।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles