Haldwani:-ऑपरेशन रोमियो अभियान: महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई, 69 चालान, 63 हिरासत और 12 वाहन सीज


नैनीताल – महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शहर में अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन रोमियो अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 11 सितंबर को नैनीताल और हल्द्वानी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की।
अभियान का नेतृत्व एसपी क्राइम/ यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य, सीओ सिटी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, सुमित पांडे और संबंधित थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ किया।
हल्द्वानी क्षेत्र में मंडी, टीपी नगर, हीरानगर, कैंसर हॉस्पिटल तिराहा, मंगल पड़ाव और सिंधी चौक तिराहा के आसपास चलाए गए अभियान में 63 चालकों पर कार्रवाई की गई तथा 12 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर उत्पात मचाने वाले 36 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में 05 लापरवाह चालकों पर कार्रवाई हुई। वहीं 27 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस अधिनियम के तहत ₹6,500 का जुर्माना वसूल किया गया।
कुल कार्रवाई इस प्रकार रही :
मोटर वाहन अधिनियम में चालान – 69
नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तारी – 01
पुलिस अधिनियम में कार्रवाई – 63
कुल वसूला गया जुर्माना – ₹22,000
नैनीताल पुलिस का संदेश
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करें, नशे से दूर रहें और दूसरों की जान भी सुरक्षित रखें। अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अपराध किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं होगा।



