उत्तराखण्डक्राइम

पेपर बाहर भेजने के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हरिद्वार – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर सेंटर से बाहर भेजे जाने के मामले में पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने परीक्षा केंद्र आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भी निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

परीक्षा ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता और सतर्कता न बरतने के आरोप में दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। एसएसपी डोबाल ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मामले की जांच सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत को सौंपी गई है और एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि पेपर लीक जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सीधे कड़ी कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles