उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा की सख्ती,बनभूलपुरा में CSC सेंटरों पर ताबड़तोड़ चेकिंग, 08 सेंटर बंद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में संचालित सीएससी (Common Service Centre) सेंटरों पर बड़ा अभियान चलाया। आम नागरिकों की सुरक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर की गई इस कार्रवाई में कुल 19 सेंटरों की चेकिंग की गई, जिनमें गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 08 सेंटरों को तत्काल बंद करा दिया गया।

अभियान की कमान पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में, सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी व सीओ रामनगर श्री सुमित पांडेय के नेतृत्व में संभाली गई। वहीं थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार के निर्देशन में 05 पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर जांच की।

जांच में सामने आईं प्रमुख खामियां

✔ रजिस्टर और दस्तावेजों का सही मेंटेनेंस नहीं।

✔ सेवा दरों की रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं।

✔ CCTV कैमरों की व्यवस्था नहीं।

✔ संचालकों की शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र न होना।

जिन 08 सेंटरों को किया गया सील

1. सब्बू CSC सेंटर, छोटी रोड बनभूलपुरा

2. सोल्यूशन पॉइंट, ढोकर बनभूलपुरा

3. साइबर प्लेनेट, छोटी रोड बनभूलपुरा

4. ग्राहक सेवा केंद्र, उत्तर उजाला बनभूलपुरा

5. नसीम CSC सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास बनभूलपुरा

6. डिजिटल स्टेशन CSC सेंटर, नूरी मस्जिद के पास बनभूलपुरा

7. अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा

8. देवभूमि जन सेवा केंद्र, लाइन नंबर-16 बनभूलपुरा

SSP की सख्त चेतावनी

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने कहा कि जनहित से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पारदर्शिता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।

जनता से अपील

✔ सेवा केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखें।

✔ अनियमितताओं की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

✔ सुरक्षित और नियमों के अनुरूप सेवाओं का ही उपयोग करें।

यह कार्रवाई पुलिस विभाग की जनहित और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों पर अब सीधी कार्यवाही होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles