उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-स्वर्ण शक्ति संगठन ने खोला मोर्चा, यूजीसी बिल वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – प्रस्तावित यूजीसी बिल को लेकर एक बार फिर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। स्वर्ण शक्ति संगठन ने बिल के विरोध में आंदोलन की घोषणा की है। संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार से बिल को वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि संगठन को आशंका है कि यह बिल समाज के कुछ वर्गों के हितों को प्रभावित कर सकता है। इसी विषय को लेकर 21 फरवरी को शहर में एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन आयोजित किया जाएगा। आंदोलन की शुरुआत “स्वर्णों की पुकार, मत करो अत्याचार” नारे के साथ होगी।

संगठन के अनुसार, हजारों लोग रामलीला ग्राउंड से रैली निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित रैली को विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है।

प्रकाश हरबोला ने कहा कि यह आंदोलन संविधान के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। संगठन का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया की पुष्टि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles