उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-“अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चैधरी का पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में भव्य स्वागत’

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय महिला बाक्सर प्रियंका चैधरी शुक्रवार को पाल कॉलेज ऑफ टेक्नॉलजी एण्ड मैनेजमेंट में पहुँची।

कॉलेज के चेयरमैन श्री नारायण पाल जी एवं सचिव श्रीमती कामनी पाल जी ने पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया।

प्रियंका चैधरी उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक दिलाने वाली पहली महिला बाक्सर है। उन्होंने विश्व पटल पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने महिला एशियन बॉक्सिंग चैम्पियन में कांस्य पदक जीता है। उन्हे बेस्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन कि ओर के जारी रैंकिंग में 18वा स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता के प्रति लोगो का जागरूक करने के लिए काशीपुर नगरनिगम ने उन्हे अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है।

पाल कॉलेज में शिक्षको को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि सभी महिलाओ को अपनी सुरक्षा के लिए स्पोर्टस को अपनाना चाहिए। स्पोर्टस एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें अच्छा कैरियर बन सकता है। इस दौरान उन्होने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मैरी कौम से विडीओ कॉनफ्रेस के द्वारा उपस्थित शिक्षको से बात करवाई।

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षा सलाहाकार, प्रो० के०के० पाण्डे, डॉ०शुभो चट्टोपाध्याय (निदेशक), डा० संदीप लोहनी (प्रिंसीपल) तथा विभागध्यक्ष एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाए एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles