उत्तराखण्ड

Haldwani :- वंदे मातरम ग्रुप चला रहा अपनी शानदार मुहिम ताकि कोई भी पशु पक्षी प्यासा ना रहे।.. पड़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जहा एक तरफ दिनप्रतिदन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जहाँ एक ओर इंसान अपनी प्यास बुझाने में तो सक्षम है और वही दूसरी तरफ बेजुबान पशु पक्षियों के लिए किसी भी प्रकार का कोई पानी का संकट खड़ा ना हो इस बात का ध्यान रखते हुए,

वंदे मातरम ग्रुप के द्वारा इस भीषण में हल्द्वानी के विभिन्न स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए प्याऊ लगाए जा रहे हैं, वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दानू ने बताया कि उनके द्वारा गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हल्द्वानी के रामपुर रोड, मेडिकल कॉलेज ,हीरानगर आवास विकास, धान मिल, बरेली रोड मंडी ,मुखानी, ऊँचापुल आदि स्थानों पर प्याऊ लगाए गए हैं जिससे कि इस भीषण गर्मी में पशु पक्षियों को पीने के लिए जल मिल सके, उन्होंने शहर भर में विभिन्न लोगों को प्याऊ वितरित किए जा रहे हैं और लोगों से निवेदन किया है कि आप प्रतिदिन जरूर इन प्याऊ में पानी भरने का कार्य करें जिससे कि आपके आसपास जो भी पशु पक्षी हैं उन्हें पीने के लिए जल मिल सके, जल मनुष्य हो या पशु पक्षी सभी के लिए बेहद जरूरी है मनुष्य तो अपने लिए जल की व्यवस्था कर सकता है पर बेजुबान पशु पक्षी नहीं कर सकते इसलिए इस भीषण गर्मी में किसी पशु पक्षी की जान ना जाए इसलिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी हमने शहर भर में पूरे वितरण किए हैं और अभी भी यह मुहिम जारी है। इस मुहिम वंदेमातरम ग्रुप के गौरव पांडे, सुनील सनवाल, अभिनव वार्ष्णेय, हेमंत बिष्ट, विजय महतोलिया, जय उप्रेती, आयुष जोशी आदि के द्वारा चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles