उत्तराखण्डकालढूंगीज़रा हटके

Kaaladhungi:-पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,नशे के प्रति किया जागरूक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

कालाढूंगी – कालाढूंगी पुलिस ने कई स्कूलों में जाकर बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की नसीहत दी। राजकीय बालिका कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाते हुए पुलिस ने छात्राओं को नशे, यातायात के नियमों एवं साईबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी।

यह जागरूकता अभियान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। कालाढूंगी पुलिस उपनिरीक्षक निधि शर्मा ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

सभी को यातायात नियमों का पालन करने तथा वर्तमान समय में प्रचलित साईबर अपराधो के विभिन्न प्रकारों तथा उनकी रोकथाम हेतु अपनाई जानी वाली सावधानियों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

अपने आसपास हो रही नशे की गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक रहने एवं साइबर फ्रॉड की शिकायत 1930 में दर्ज कराने तथा सभी मित्रों और परिजनों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles