उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

डीपीएस हल्द्वानी में मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आगाज, 145 से अधिक विद्यार्थी वैश्विक मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) हल्द्वानी में Aspirants Learning के सहयोग से दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन में 145 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान आठ अलग-अलग समितियों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, वैश्विक चुनौतियों, कूटनीति और समसामयिक विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की कॉयर टीम ने सामूहिक गायन की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना शाही तथा Aspirants Learning के संस्थापक प्रियंशु ग्रोवर एवं आदर्श ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्षता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

दो दिवसीय इस आयोजन में विद्यार्थी विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए वैश्विक समस्याओं पर अपने विचार प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके माध्यम से उन्हें अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कूटनीतिक संवाद, शोध, तार्किक विचार-विमर्श और निर्णय लेने की प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, मॉडल यूनाइटेड नेशंस जैसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आलोचनात्मक चिंतन, शोध कौशल और वैश्विक नागरिकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का पहला दिन उत्साह और बौद्धिक चर्चा के साथ संपन्न हुआ। आयोजन का समापन दूसरे दिन की गतिविधियों के साथ होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles