उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

काठगोदाम पुलिस ने जंगल से सकुशल बरामद किया गुमशुदा युवक, परिजनों ने जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – काठगोदाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानसिक रूप से कमजोर एक गुमशुदा युवक को जंगल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस संवेदनशील कार्रवाई की परिजनों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार नंदा वल्लभ बेलवाल (38 वर्ष), पुत्र घनानंद बेलवाल, निवासी पश्चिमी खेड़ा, गोलापार, बीती 5 जून की अपराह्न लगभग 4 बजे बिना बताए घर से निकल गए थे। बताया गया कि वह मानसिक रूप से कमजोर हैं और कालीचौड़ मंदिर क्षेत्र के जंगल की ओर चले गए थे।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम श्री जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने लगातार तलाश और सघन खोज अभियान चलाते हुए कालीचौड़ मंदिर के जंगल क्षेत्र में युवक को सकुशल बरामद कर लिया।

आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles