उत्तराखण्डक्राइमलालकुआं

Lalkuan:-साइबर ठगी का मामला, ग्रामीण के SBI खाते से 3.06 लाख रुपये गायब

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ – लालकुआं के संजय नगर निवासी एक ग्रामीण साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाते से तीन लाख छह हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिए। पीड़ित ने मामले में पुलिस से शीघ्र कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

पीड़ित नारायण दत्त ने बताया कि 23 दिसंबर को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके बैंक खाते से रकम निकाल ली गई। हैरानी की बात यह है कि उसके खाते से न तो कोई एटीएम कार्ड जुड़ा हुआ है और न ही गूगल पे या कोई अन्य ऑनलाइन भुगतान ऐप सक्रिय है। इसके बावजूद खाते से दो अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी गई।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दो लाख रुपये अभिषेक नामक व्यक्ति के खाते में और एक लाख छह हजार रुपये रेखा नामक व्यक्ति के खाते में भेजे गए हैं। घटना की जानकारी 25 दिसंबर को खाते का विवरण देखने पर हुई, जिसके बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक ठगी गई रकम की न तो कोई ठोस जानकारी मिल पाई है और न ही कोई बरामदगी हो सकी है। सोमवार को नारायण दत्त ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और मामले में शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कर साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस संबंध में कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर को साइबर सेल को भेजा जा रहा है, जहां मामले की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles