राजनीतिराष्ट्रीय

Loksabha election:- आज कई दिग्गजों की किस्मत लगी है दाव पर 88 सीटों पर मतदान जारी…राहुल गांधी भी..पड़े पूरी खबर

Ad

News desk:- पहले चरण में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के साथ कई राज्यों में मतदान हो चुका है वही आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए चुनाव जारी है. इस दौरान 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला और 5,929 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं. केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है।

कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम की पांच, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की तीन, पश्चिम बंगाल की तीन और त्रिपुरा, मणिपुर एवं जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट सहित 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इसमें मणिपुर बाहरी सीट के तहत कुछ विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा के लिए मतदान पहले चरण में हो चुका है, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज यानी शुक्रवार (26 अप्रैल) को शुरू हो गया है। इसके साथ ही 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर चुनाव लड़ रहे कुल 1202 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिन 88 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से कई सीटें ऐसी हैं जहां से दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें वायनाड से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, छह केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और कई पूर्व मंत्री शामिल हैं।

Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles