उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

यहाँ यवती की इंस्टाग्राम पोस्ट से पुलिस के छूटे पसीने, युवती के घर पहुंची पुलिस – पढ़े पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS Ad

…………………………………………………………….

 

उत्तर प्रादेश की ताज नगरी से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमे एक युवती की एक हरकत की वजह से पुलिस के पसीने छुट गए, पर पुलिस जब युवती के घर पहुंची तो मामला कुछ ओर ही निकला , आई आपको बताते है। दरअसल युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला, जिसमें उसने खुद की जान देने की बात कही। ये वीडियो देखकर तत्काल ही पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने उसके घर का पता खोज निकाला। पुलिस टीम उसके घर पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला, आपको बता दें उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में एक युवती की हरकत से पुलिस के पसीने छूट गए। युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उसने लिखा निशा हैप्पी बर्थडे इन एडवांस। इसके बाद युवती गोलियां खाते हुए नज़र आई। ये पोस्ट वायरल हुआ तो पुलिस ने तत्काल ही युवती के घर का पता निकाला और मौके पर पहुंच गई। वहां पहुंचकर पता चला कि उसका आत्महत्या करने का कोई इरादा नहीं था। इसके बाद पुलिस ने युवती को हिदायत दी और वहां से चली आई।ये युवती शाहगंज के केदार नगर की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि सहेली से मनमुटाव होने पर उसने मज़ाक-मज़ाक में ऐसा वीडियो बनाया। उसने जो गोलियां खाईं वो बुखार की थीं। इसके बाद युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर वीडियो अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया सेल ने तुरंत ही इस मामले में संज्ञान लिया। युवती का पता खोजने के बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची। जहां युवती सही सलामत मिली। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि आत्महत्या करने जैसा कोई इरादा नहीं था। उसने ये मजाक किया था। पुलिस ने इस युवती को हिदायत दी और वहां से वापस चली आई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles