उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:-तल्लीताल बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस-फायर की फुर्ती से बड़ा नुकसान टला

Ad

नैनीताल – जनपद में सुरक्षा और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए नैनीताल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर तल्लीताल बाजार में संभावित बड़े अग्निकांड को टाल दिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जबकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, तल्लीताल बाजार स्थित एक जूते की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण देर सायं अचानक आग लग गई। बाजार क्षेत्र घनी आबादी वाला होने के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई थी, जिससे आसपास की दुकानों और मकानों को खतरा हो सकता था।

संयुक्त टीम ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही मल्लीताल से फायर टेंडर और आवश्यक उपकरणों के साथ अग्निशमन दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस और फायर कर्मियों ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए आग पर नियंत्रण पाया।

समय रहते की गई कार्रवाई से आसपास की दुकानों और रिहायशी भवनों को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

इनकी रही प्रमुख भूमिका

पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल

उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय

उपनिरीक्षक बबीता

अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार

हेड कांस्टेबल विजय कुमार

कांस्टेबल बृजमोहन

कांस्टेबल वीरेंद्र कोटाल

चीता मोबाइल कर्मी परमजीत

चीता मोबाइल कर्मी राजकुमार

फायर टीम:

अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी

लीडिंग फायरमैन प्रकाश मेर

फायरमैन अमरदीप

फायरकर्मी नानक

चालक जय प्रकाश

फायरमैन भूपेंद्र सिंह नेगी

फायरमैन किशोर फर्त्याल

फायरवुमन बीना फर्त्याल

फायरवुमन रूपा राणा

स्थानीय व्यापारियों ने जताया आभार

व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति शाह सहित स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस एवं फायर टीम की तत्परता की सराहना की। उनका कहना है कि यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो बाजार क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता था।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।

Ad

Related Articles