उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अधेड़ गिरफ्तार, पुलिस ने पॉक्सो के तहत दर्ज किया मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी में एक अधेड़ ने घर के पास खेल रही बच्ची से छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी फाइनेंस कर्मचारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। बीते रविवार को उसकी बेटी पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि उसी समय 58 वर्षीय नवनीत गोयल वहां पहुंचा और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। वह उसे गलत तरीके से छू रहा था। घटना से डरी बच्ची रोती हुई घर पहुंची। परिजनों ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने आरोपी की करतूत बताई। इस पर पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। आरोपी पहले भी छेड़ छाड़ कर चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles