उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:-कुमाऊँ विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की तैयारियाँ चरम पर, छात्र संगठनों के बीच भी बढ़ी हलचल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल से संबद्ध सभी परिसरों और राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्रसंघ चुनाव 27 सितम्बर 2025 (शनिवार) को एक साथ कराए जाएंगे।

इस घोषणा के बाद से छात्र राजनीति में उत्साह और हलचल बढ़ गई है। कैंपस से लेकर कॉलेजों तक छात्र संगठन रणनीति बनाने में जुट गए हैं। बैठक में यह भी तय किया गया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप होंगे। प्रचार-प्रसार के लिए सिर्फ हस्तनिर्मित पोस्टर, बैनर और पैम्पलेट की अनुमति होगी।

खर्च सीमा भी निर्धारित की गई है—10 हजार से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों में अधिकतम ₹25,000 और 10 हजार से अधिक छात्र संख्या वाले कॉलेजों में अधिकतम ₹50,000 तक।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—

22 सितम्बर : चुनाव अधिसूचना जारी होगी

23-24 सितम्बर : नामांकन प्रक्रिया

25 सितम्बर : नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी

26 सितम्बर : छात्रों की आम सभा

27 सितम्बर : सुबह मतदान, दोपहर बाद मतगणना व परिणाम

इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव शांति और अनुशासन के माहौल में कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन से पूरा सहयोग लिया जाएगा।

दूसरी ओर छात्र संगठन चुनावी मैदान में पूरी ताक़त झोंकने की तैयारी में हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 27 सितम्बर को कुमाऊँ विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कॉलेजों में किसके हाथ में छात्रसंघ की कमान जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles