उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:-50 साल की सेवा को सलाम, नैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भव्य सम्मान समारोह

Ad

न्यायमूर्ति Alok Mehra बोले— वरिष्ठ अधिवक्ता बार की अनमोल धरोहर

नैनीताल – जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में वकालत के क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Alok Mehra (उच्च न्यायालय) मौजूद रहे। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर और सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके लंबे और समर्पित योगदान का अभिनंदन किया।

समारोह में पहुंचने पर जिला जज Prashant Joshi, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष Bhagwat Prasad और सचिव Deepak Ruwali सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने न्यायमूर्ति आलोक मेहरा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता किसी भी बार की अनमोल धरोहर होते हैं। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और कार्यशैली ही बार की वास्तविक ताकत होती है। उन्होंने जिला बार को अपना घर बताते हुए अपने वकालत के दिनों को याद किया और अधिवक्ताओं के साथ पुरानी स्मृतियाँ साझा कीं।

उन्होंने कहा कि वकालत के दौरान उन्हें यहां बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से उनका रिश्ता गुरु-शिष्य जैसा रहा है। उनके मार्गदर्शन से ही उनके अनुभव और दृष्टिकोण का निर्माण हुआ। न्यायमूर्ति मेहरा ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभव से नई पीढ़ी के अधिवक्ताओं को निरंतर सीखने की प्रेरणा मिलती है और यही परंपरा न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाती है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने न्यायमूर्ति आलोक मेहरा का आभार व्यक्त किया, वहीं सचिव दीपक रुवाली ने उनके जीवन और व्यक्तित्व को अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल, मनीष मोहन जोशी, राजेश चंदोला, प्रभात पांडेय, राजेन्द्र कुमार पाठक, ओंकार गोस्वामी, ज्योति प्रकाश बोरा, अरुण बिष्ट, मंजू कोटलिया, सबीना उस्मान, प्रीति साह, कैलाश जोशी, गिरीश खोलिया, बी.के. सांगुड़ी, संजय त्रिपाठी,

भुवन जोशी, पुलक अग्रवाल, अजय बिष्ट, राकेश सुयाल, संजय सुयाल, अनिल बिष्ट, आनंद कनवाल, बलवंत सिंह थलाल, सुंदर मेहरा, निखिल बिष्ट, नीलेश भट्ट, शिवांशु जोशी, कमल चिलवाल, नीरज गोस्वामी, जयंत नैनवाल, अनिता जोशी, दीपक दत्त पांडेय, मनीष कांडपाल, गौरव कुमार, शशांक कुमार, प्रदीप प्रसाद, दिग्विजय सिंह मेहरा, गजेंद्र मेहरा, मुन्नी आर्या, किरन आर्या, जया आर्या, कामिनी गंगवार और संध्या सहित कई न्यायाधीश व अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित:

एन. के. खोलिया, एम. बी. सिंह ढेला, घनानंद बर्थवाल, मान सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र पांडेय, कृष्णानंद भट्ट, प्रकाश कांडपाल और सतीश पंत।

Ad Ad

Related Articles