उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई एक बार फिर टली, सुप्रीम कोर्ट में अब 3 फरवरी 2026 की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad Ad

नई दिल्ली – बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब इस मामले की अगली संभावित सुनवाई 3 फरवरी 2026 को दर्शाई गई है। इससे पहले यह मामला 16 दिसंबर 2025 को संभावित सुनवाई के लिए सूचीबद्ध माना जा रहा था।

गौरतलब है कि 10 दिसंबर 2025 को यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट की कार्यसूची में शामिल था, लेकिन क्रम संख्या 15 पर दर्ज एक अन्य मामले में लंबी बहस के चलते बनभूलपुरा प्रकरण पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद इसे 16 दिसंबर को सुने जाने की संभावना जताई गई थी, जो अब आगे बढ़ते हुए फरवरी 2026 तक खिसक गई है।

लंबे समय से लंबित इस संवेदनशील मामले को लेकर उत्तराखंड, विशेषकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में असमंजस और अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। सुनवाई की तारीख आगे बढ़ने से न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि प्रशासन और अन्य संबंधित पक्षों की प्रतीक्षा भी लंबी हो गई है।

अब एक बार फिर सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट में फरवरी 2026 में होने वाली संभावित सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे इस मामले की आगे की दिशा और स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles