उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-नवाबी रोड से लापता नेहा का शव कालीचौड़ के जंगल में मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी- हल्द्वानी में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवाबी रोड से लापता महिला का शव कालीचौड़ के जंगल में मिला है। मृतका की पहचान 38 वर्षीय नेहा उप्रेती के रूप में हुई है, जो नवाबी रोड स्थित उप्रेती सदन, एस्सार पेट्रोल पंप के पास की रहने वाली थी। सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे काठगोदाम थाने के एसओ दीपक बिष्ट और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles