उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-भाजपा ने दिखाई सख्ती, इस वजह से युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री विपिन पांडे पद और पार्टी से बाहर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया है। भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।

इस संबंध में आदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जारी किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने पांडे को पदमुक्त करने और सदस्यता समाप्त करने की जानकारी औपचारिक रूप से सार्वजनिक की।भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे पदाधिकारी हो या साधारण कार्यकर्ता, सभी के लिए पार्टी के नियम और अनुशासन का पालन अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles