आरिश सिद्दीकी को मिली ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ में नगर महामंत्री की जिम्मेदारी

नैनीताल – पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय आरिश सिद्दीकी को ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का नगर महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
आरिश सिद्दीकी पिछले करीब छह वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह वर्तमान में उत्कर्ष उजाला साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अपने पत्रकारिता के अनुभव के दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है।
नगर महामंत्री नियुक्त होने पर आरिश सिद्दीकी ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और समाज को सच्चाई से रूबरू कराने में उनकी अहम भूमिका होती है।
ऐसे में पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।




