उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

देहरादून में पीएम नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक रोड शो, जनसैलाब के बीच इकोनॉमिक कॉरिडोर को मिली नई रफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण पर देवभूमि में दिखा जनउत्साह, पीएम बोले—“यहां से मिलती है नई ऊर्जा”

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण अवसर पर देहरादून पहुंचे, जहां उनका अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। शहर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध Dat Kali Temple में पूजा-अर्चना के साथ की। उन्होंने यहां देश और उत्तराखण्ड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इसके पश्चात प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से लगभग 12 किलोमीटर की यात्रा करते हुए कैंट क्षेत्र स्थित सभा स्थल पहुंचे। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और आमजन मौजूद रहे। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया।

प्रधानमंत्री ने भी पूरे मार्ग में हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जनता के इस अपार प्रेम और समर्थन से वे भावुक और उत्साहित दिखाई दिए।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक स्वागत का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड से उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा मिलती है। यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें देश के विकास के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

उन्होंने रोड शो के दौरान उमड़े जनसैलाब पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 12 किलोमीटर लंबे मार्ग में लोगों का स्नेह इतना अधिक था कि वे तेजी से सभा स्थल तक नहीं पहुंच सके। जनता का अभिवादन करने के लिए उनके वाहन को धीमी गति से चलाया गया, जिसके चलते जनसभा में पहुंचने में एक घंटे से अधिक का विलंब हुआ। इसके लिए उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से क्षमा भी मांगी।

यह भव्य आयोजन न केवल दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व को दर्शाता है, बल्कि उत्तराखण्ड की जनता और प्रधानमंत्री के बीच गहरे जुड़ाव को भी उजागर करता है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles